ड्यूटी के दौरान सैनिक की मौत, गांव पहुंचा शव मचा कोहराम
- बीमारी से जूझ रहा था सैनिक
उत्तर प्रदेश। देवरिया
नगर के नकहनी गांव निवासी एक सैनिक मौत मंगलवार को हो गयी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बागडोबरा में तैनात सैनिक गंभीर बीमारी से ग्रस्त था। गुरुवार को शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। पत्नी सहित पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल था। शव गांव पहुंचने की सूचना मिलते ही पूरा गांव श्रद्धान्जली देने उमड़ पड़ा। सैनिक का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ छोटी गण्डक घाट पर किया गया।
ऋषिकेश यादव भारतीय सेना में विद्युत विभाग में तैनात थे। कुछ दिनों से बीमार चल रहे ऋषिकेश का इलाज चल रहा था। छुट्टी समाप्त होने पर एक सप्ताह पहले ही वह गांव से ड्यूटी पर गए थे। मंगलवार को ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबियत खराब हो गयी। साथियों ने उन्हे चिकित्सालय पहुंचाया जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। मौत की खबर मिलते ही पूरा परिवार सदमें में आ गया। गुरुवार को बटालियन के तीन सिपाहियों के साथ तिरंगे में लिपटा ऋषिकेश का शव गांव आया। शव गांव पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ दरवाजे पर उमड़ गयी। ग्रामीणों ने मौके पर ही श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पत्नी माया देवी का पति का शव देखते ही बेहोश हो गयी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की आंखे भी नम हो गयीं। छोटी गण्डक घाट पर अन्तिम राजकीय सम्मान के साथ किया गया। बटालियन से तीन सिपाहियों ने सलामी भी दी। ऋषिकेश का अन्तिम संस्कार भटनी पक्के पुल के पास छोटी गण्डक घाट पर किया गया। अपने मांता पिता के आंखों का इकलौता बेटा पियूष ने जब पिता को मुखाग्नि दी तो मौके पर मौजूद सबकी आंखें नम हो गयीं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें